क्रान्तिकारी जन संघर्ष मोर्चा सामाजिक संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक बाराबंकी में हुई संपन्न

सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा जिला बाराबंकी के हैदरगढ़ ओश्वानेशर मन्दिर में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई । जिसमें सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह के द्वारा की गई और संचालन रूद्र राहुल चौधरी जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश विक्रम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शुभम राकेश शुक्ला, अमित शुक्ला मौजूद रहे । प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने संगठन की क्रांतिकारी विचारधारा के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि हमारा संगठन सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है । हमारे संगठन का पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार है और हिंदुत्व को विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य हमारे संगठन द्वारा किया जा रहा है ।

हमारे संगठन में किसी भी जाति से बढ़कर केवल हिंदुत्व की बात होती है । हमारा संगठन क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करता हृ । जो हमारे क्रांतिकारी बलिदान हुए हैं उनको याद करने का कार्य हमारा संगठन हमेशा करता है । क्रांतिकारी विचारधारा को सभी के मन में बिठाना हमारा उद्देश्य है । प्रदेश महामंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए हिंदुत्व की विचारधारा और सनातन संस्कृति के बारे में सभी पदाधिकारियों को बताया ।

प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा बाराबंकी जिला अध्यक्ष अभिनव प्रताप ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया । इसी बीच लखीमपुर के जिला अध्यक्ष अरुण दीक्षित, बहराइच के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और संगठन के बहराइच के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे । क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा की तरफ से सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । पदाधिकारियों में हिमांशु सिंह, सौरव मिश्रा, अवैद्य शुक्ला, अंकुर त्रिवेदी, शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे ।