खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लगने से झुलसी महिला 

हरदोई – कोतवाली शहर के सेमरा निवासी दुर्गेश की पत्नी संजू घर में खाना बना रही थी। अचानक घरेलू गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगी।जिससे वह आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर उसका इलाज चल रहा है।