मल्लावां – खेत पर काम कर रहे युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया । परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है । कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनौरापुर निवासी रिंकू 30 शनिवार की दोपहर को खेत पर काम कर रहा था । इसी बीच उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । जिसपर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है ।