छापा मारकर अवैध शराब बरामद की

पाली- थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में आबकारी पुलिस ने एक अवैध शराब के अड्डे पर छापा मार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की यह बात अलग है कि मौके पर ही बड़ा खेल खेलकर मामले को रफा दफा कर आरोपी को छोंड़ दिया गया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रन्धा सिंह ने बताया कि कुछ शराब बरामद हुई थी कोई आरोपी मौके पर नही मिला।इस संदर्भ में आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा से बात नही हो सकी।
शनिवार की शाम करीब चार बजे आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा की टीम ने थाने के बीट सिपाहियों के साथ  मुखबिर के बताए ठिकाने ग्राम सहजनपुर में जंगल मे बने झोपड़ी नुमा एक अवैध शराब अड्डे पर छापा मारा।यहां पर ग्राम सहजनपुर निवासी गुन्ना भुर्जी काफी लंबे अरसे से शराब बनाकर इलाके में थोक व फुटकर ग्राहकों को बेंचता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आबकारी टीम को भारी मात्रा में कच्ची शराब व उपकरण मौक़े पर मिले।वहीँ मौके से गुन्ना को भी हिरासत में ले लिया गया।कुछ ही समय मे गुन्ना के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।और आबकारी टीम ने एक बड़ा खेल खेलकर गुन्ना को जाने दिया व आबकारी टीम शराब व उपकरण अपने साथ लेती गयी।इस संदर्भ आबकारी निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया किन्तु उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिले।