संवादात अकित सक्सेना
बदायूं थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में तस्करी के लिए लाया गया 36 क्विंटल डोडा एसटीएफ टीम व क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में थाना वज़ीरगंज क्षेत्र के सैदपुर में बन्द पड़े एक गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना वज़ीरगंज पर मु0अ0सं0 357/18 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ।
जनपद बदायूं पुलिस व एसटीफ द्वारा संयुक्त रूप से कर्तव्य का निर्वहन करते हुए क्षेत्राधिकारी बिसौली को 30,000 व आरक्षी अकरम हुसैन को 20,000 रुपये की नकद धनराशि से भारत सरकार द्वारा पुरुस्कृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व जनपद के समस्त उच्चाधिकारीगण द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।