ट्रैक्टर की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत, सांडी में सवारियां छोड़कर घर जाते समय हुआ हादसा 

            हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ने टेंपों में टक्कर मार दी। जिसमें टेंपों चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
             बिलग्राम कोतवाली के ग्राम दुर्गागंज निवासी धर्मेंद्र राजपूत (31) पुत्र शिवकरन टेंपों चालक है। बेटे रवि ने बताया कि वह तीन भाई और दो बहन है। उनके पिता बिलग्राम से सांडी तक टेंपों चलाते थे। सोमवार की रात पिता टेंपो लेकर घर वापस आ रहे थे। वहीं अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कडेरिया निवासी पातीराम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मंशानाथ मंदिर से दर्शन करके घर जा रहे थे। दुर्गागंज से चंद कदम दूर धोंधी मोड पर ट्रैक्टर-ट्राली  ने टेंपों में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।