दिशा के लिए गैर आधिकारिक सदस्यों के रूप में नामांकन पत्र आमंत्रित

                      परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने बताया है कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के लिए चार इच्छुक गैर आधिकारिक सदस्यों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नामांकन किये जाने का प्राविधान है। उन्होने बताया कि गैर आधिकारिक सदस्यों के रूप में नामांकन के लिए जिले के सामाजिक, शैक्षिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रतिष्ठित व्यक्तियों से जो कि जिले के सामाजिक, आर्थिक विकास के क्षेत्र में विशेष अनुभव रखते हो, इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार की वेबसाइट http://rural.nic.in/disha पर पात्रता सम्बन्धी दिशा निर्देश 2018 के अनुसार अपना आवेदन पत्र 03 सितम्बर 2018 तक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हरदोई को रजिस्टर्ड/ई-मेल द्वारा उपलब्ध करा सकते है।