शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र के सिकन्दरपुर कल्लू गांव में दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारो की नगदी व मोबाइल उठा ले गये।स्टेशन के पास राकेश कुमार राठौर की मेडिकल स्टोर की दुकान है।इसमें दवा के साथ मोबाइल की बिक्री भी की जाती है।बीती रात चोरों ने पहले दुकान में लगे चैनल के ताले खोले फिर शटर को बाहर की तरफ खीचकर दुकान के अंदर जाने का रास्ता बना लिया।चोर 14 हजार की रेजगारी 10 हजार के छोटे नोट और चार मोबाइल भी उठा ले गये।सुबह खोजबीन करने पर रेलवे बाउंड्री के निकट रैक खाली पड़ी मिली।इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस में चोरी की सूचना दे दी गयी है।