पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला कूदी नदी में,ग्रामीणों ने कूदते देख महिला को नदी से निकाला बाहर

महिला की हालत गंभीर सीएचसी पर भर्ती,,सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया का मामला -हरपालपुर के ग्राम बहेलियनपुरवा निवासी है 22 बर्षीय नन्ही

                            सांडी हरदोई- पति द्वारा पीटे जाने से दुखी नवविवाहिता ने गर्रा नदी में कूद गयी।जिसे तीन युबकों ने छलांग लगा कर बाहर निकाल कर बचा लिया पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया है।
                              मालूम हों कि बरौलिया में गर्रा पुल से थाना हरपालपुर के ग्राम बहेलियनपुरवा निवासी 22 बर्षीय नन्ही पत्नी सुशील 11 बजे नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया।परन्तु ईश्वर के खडे तीन दूत जो ग्राम बरौलिया के अहिवरन ,घनश्याम व सत्यपाल  ने छलांग लगा कर नदी में कूदी महिला को बचा कर बाहर निकाल लिया।तब तक पहुंची पुलिस ने आनन फानन पी एच सी ले आये।जहां उपचार कर बचा लिया गया।
                                  महिला ने बताया कि उसका पति आये दिन की तरह शनिवार शाम को चोंटी पकड़ कर मारI पीटा व कहा कि मायके चली जा तेरे भाई की कसम। दी  कि वापस न आना।उनकी धमकी के कारण वह आपने मायके थाना क्षेत्र के चन्दसौरा आ रही थी।बरौलिया में उतरने के बाद उसका मायके जाने का मन बदल गया व नदी में कूद कर जान देन का बचाब किया।पुलि२न ने परिजनो मायके व ससुराल सूचना दे दी हैं।यदि कोई शिकायत मिलेगी कार्य वाही होगी । ।