पिछड़ों, दलितों व वंचितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा भागीदारी संकल्प मोर्चा

भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जी आप पुलिस के बल पर पिछड़ो, दलितों वंचितों की आवाज़ नहीं दबा सकते ।

मुख्यमंत्री जी आप गुंडों को बचाने में लगे हो। प्रतापगढ़ ज़िले के गोविंदपुर गांव में दबंगो ने पटेलों के घर को जला दिया । घर का सारा सामान, अनाज एवं कई जानवर जला दिये थे । आज पूर्व कैबिनेट मंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रेमचंद प्रजापति, बाबूराम पाल, केवट रामधनी बिंद आदि प्रतापगढ़ में दबंगों के हमले के शिकार पीड़ित परिजनों से मिलने गये । श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियां गुंडई के बल पर छिपा रही है ।