केंद्र और प्रदेश सरकार से परेशान है जनता

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव के विषय में चर्चा की गयी । कहा गया कि हमारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी करें, जिससे हमें 2022 में फायदा हो ।

बबलू मौर्य ने कहा कि तीनों विधानसभा में सभी पंचायतें हम जीतेंगे । हम सब मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाएं । इस मौके पर जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रईस अहमद, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र सरोज, पूर्व जिला महासचिव गुलाम हुसैन जी जिला उपाध्यक्ष भैया लाल पाल जी कोषाध्यक्ष कुशल पटेल भोला पटेल विधानसभा सिराथू अध्याय असलम जी चायल विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह यादव जी लव कुश निर्मल जी चंदन उदय श्याम भैया बबलू मौर्य किशन पटेल जुगराज यादव मकसूद अहमद निधि यादव नीलम यादव गुड़िया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।