-तहसील सदर के पाँच गाव बने टापू, बाढ़ का पानी घरों में घुसा
-स्कूल जाते बच्चों को पानी से होकर पड़ता निकलना खतरा रहता बना
-ग्रामीणों का आरोप प्रशासन का कोई परिंदा नही ले रहा सुध
-एडीएम ने किया दावा बाढ़ राहत के लिए सभी तैयारियां पूर्ण तुरन्त पहुंचाई जाएगी राहत
-बारिश व घर गिरी के कारण 8 दिनों में अब तक 10 लोगों की गई जिले में जान
-बारिश और बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत,प्रशासनिक दावों की खुली पोल
हरदोई- मौसम विभाग ने पानी के जिस प्रलय की आशंका जारी की थी तस्वीरें बताती हैं कि वो आशंका सच साबित हो गई हैं।जिले के कई गांव पानी से लबालब भर गए हैं सड़कों पर जल सैलाब ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।मैदानी इलाकों में आसमान से मुसीबत बरसी है सड़कों पर उमड़ आए जल सैलाब से समस्याओं का अंबार लग गया है। पानी में जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है और प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी।बरसात के चलते घर गिरी की घटनाओं में जिले में 8 दिनों में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।
हरदोई में लगातार हो रही बारिश से पूरे जिले में जलभराव की स्थिति है करीब 8 साल बाद हुई इतनी बरसात हुई जिससे तालाब नाले व झील पोखरे सब भर गए है।जिले भर में जहां जलभराव है वही तहसील सदर के पाँच गाव पानी मे डूब चुके है।यहां के हालात इतने दयनीय है कि गाव वालो के पास न तो खाने को है न पीने को न ही पहनने के लिए कपड़े।यहां के लोगो के घरों में पानी ने अपनी जगह कर ली है ग्रामीणों के अनुसार अभी तक किसी प्रशाशनिक अफसर या जनप्रतिनिधि कोई भी मदद के लिए आगे नही आया है।
तस्वीरे है हरदोई के सदर तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभा भडायल की यहाँ से जुड़े पाँच गाव जनसरी, सगरापुर,बढैयनपुरवा रतनपुरवा खजुआ आदि भारी बारिश से टापू बन गए है।जिधर देखो सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है ऐसे में ग्रामीणों के पास न तो खाने को है न ही पीने को पानी।ग्रामीण महिला रामवती का कहना है की किसी तरह वो रोटी मांग कर खा रही है इधर उधर जहा सुखी मिल जाती है बच्चों को लेकर सो जाती है।उसने कहा अभी तक कोई सरकारी न लोग आए न ही सविधा मिली है।वही एडीएम विमल अग्रवाल ने कहाकि बाढ़ की सारी तैयारी प्रशासन ने पहले ही पूरी कर ली थी कहीं भी कोई दिक्कत नही होने दी जाएगी।