जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि विगत 02 सितम्बर 2018 को थाना लोनार के ग्राम अलियापुर में विद्युत पोल के करेन्ट से हुई 03 बच्चों की मृत्यु को गम्भीरता से लिया गया है और अधिशासी अभियंता सवायजपुर, क्षेत्रीय लाइनमैन दिनेश सिंह एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी अजय प्रताप सिंह की घोर लापरवाही पर एफआईआर दर्ज कराई हैं।