सांडी हरदोई- थाना क्षेत्र के ग्राम सुगवां निवासी 27 बर्षीय पुत्र के 10 दिनों से गायब होने की सूचना मां ने पुलिस में देना बताया ।जबकि थानाध्यक्ष ने कहा शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी।
थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंवा के गीता पत्नी नारेन्द्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र दयाराम बीते 3 मार्च से गायब हैं।जो ड्राईविंग का काम करता है।घर से 9 बजे निकला था।अभी तक घर वापस नहीं होने से परेशान है। साढे पांच फुट लम्बा र्व शॉवला है।थाना ध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जावेगी।