पूर्व की भांति इस वर्ष भी बिलग्राम में गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। श्री गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के सुभाष पार्क में आयोजित हो रहे तृतीय गणेश महोत्सव की शुरूआत आगामी 13 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव व मूर्ति स्थापना से होगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन प्रातः व सांध्य बेला में आरती , श्री राधारमण म्यूजिकल ग्रुप , कानपुर व अनमोल ग्रुप , हरदोई द्वारा अद्भुत झांकियां, 18 सितंबर को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।