गाँव दुल्हापुर मे गेहूँ की खड़ी फसल में दिन के लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी । जिससे किसानों का गेहूँ जल कर राख हो गया । जिनका गेहूँ जला है उनमें अनुराग, कमलेश, गुड्डन, बलवीर प्रकाश, कन्नू, नरेन्दपाल, राधेश्याम, हमीदुल्ल, अनिल, शफीक, सईक भैया, विपिन, रामपाल, घुरई, कालिका, राहुल आदि लोगों का लगभग 150 बीघा गेहूँ जल गया । गाँव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।