हरदोई– नगर पालिका स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा व सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप की अगवाई में समाजवादी पार्टी के 26 वें स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया गया।
पूर्व प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि हम सब के नेता नेता मुलायम सिंह यादव ने अपने खून- पसीने से सींच कर समाजवादी पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है और अब वही काम युवाओं के नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बराबर कर रहे हैं। नेता जी ने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया था। जिससे अब तक लगातार समाजवादी पार्टी ऊंचाइयों का मुकाम हासिल कर चुकी है। नेता जी कई बार मुख्यमंत्री रहे और पार्टी के ही बलबूते पर देश के रक्षा मंत्री भी रहकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे और अब यही काम माननीय अखिलेश यादव जी हर संभव प्रयास कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने कहा कि हम सब हर संभव प्रयास समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए करते रहेंगे और आने वाले लोकसभा 2019 व विधानसभा 2022 में समाजवादी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाकर दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम हम युवा लोग करेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश का भविष्य, युवाओं का भविष्य, रोजगार ओं को रोजगार दिलाने का काम, महिलाओं को सुरक्षा देने का काम सिर्फ और सिर्फ माननीय अखिलेश यादव जी ही कर सकते हैं।
इस मौके पर जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल, पूर्व अध्यक्ष अमित सिंह मीतू, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चंद शेखर पाल, सदस्य प्रदेश कमेटी लोहिया वाहिनी प्रशांत मिश्रा, सचिव प्रदेश कमेटी छात्र सभा धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजय पांडे, सुरेंद्र यादव, एडवोकेट अजहर इकबाल, छविराम प्रजापति, मनीष गुप्ता मोनू, मनोज कुमार, अनिल कुमार, पवन सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।