रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सवायजपुर विधानसभा प्रभारी प्रीतेश दीक्षित ने नगर में कारगिल शहीद आबिद खां की मजार पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर प्रीतेश दीक्षित ने शहीद आबिद खान को नमन करते हुए कहा कि शहीद आबिद खान सेना के लांस नायक ही नही बल्कि देश के असली नायक थे उनको याद किए बिना यह विजय दिवस मनाना अधूरा रह जाता है शहीद आबिद ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान के 17 सैनिको को मारते हुए देश पर अपने प्राण न्यौछावर किये उसे यह देश कभी नही भुला सकता है। ततपश्चात प्रीतेश दीक्षित ने शहीद आबिद खान के घर जाकर उनके बुजुर्ग पिता अब्दुल गफ्फार खां और माता नत्थन बेगम से मुलाकात की और उनको शाल ओढाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनके सपूत ने भारतवर्ष में पाली का नाम रौशन किया पाली ही नही वरन पूरा देश आपका ऋणी है ।
इस अवसर पर , शहीद आबिद के भाई नासिर खान , मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री , पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी , आदर्श कश्यप , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आकाश गुप्ता , आलोक शुक्ल ,अजीत कुमार , अमित अग्निहोत्री , आशुतोष मिश्र , शिवम बाजपेयी , हिमांशु बाजपेई , अवनीश त्रिवेदी , सोमदेव गुप्ता , मिथिलेश मिश्रआदि लोग मौजूद रहे।