एक युवक को जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया और अलग अलग 10 लोगों के खाते में 4 लाख 66 हजार की नगदी जमा कर ली।ठगों ने युवक को एयरटेल कंपनी से 16 लाख रुपये से अधिक की नगद राशि इनाम के रूप में दिए जाने के लिए झांसा में लिया था।युवक अब परेशान घूम रहा है और पुलिस से फरियाद लगाई।मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
मामला हरदोई के टड़ियावां इलाके का है।यहां के कोदन्ना मजरा कटका के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर के पास एक एयरटेल नम्बर से फोन आया और खुद को एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताकर ओमप्रकाश को 16 लाख रुपये से अधिक का इनाम निकलने का झांसा दिया।फडों करने वाले ने बताया कि उसका एयरटेल कंपनी का सिम बहुत पुराना है इसलिए उसे इस योजना में चुना गया है।
युवक ओमप्रकाश फोन करने वाले के झांसे में आ गया और 16 लाख रुपये मिलने का लालच उसे आ गया।इसी बीच दूसरे दिन एक फोन फिर आया और उसने इनाम पाने के लिए कुछ प्रक्रिया से गुजरने की बात बताई।इसी तरह उससे फोन आते और झांसे में लेकर उससे 10 अलग अलग खातों में 4 लाख 66 हजार की नगदी डलवा ली। युवक ने यह धनराशि जमा करने के लिए अपनी पत्नी के जेवर बेंच डाले,खेत गिरवीं रख दिया और फिर सूदखोरों से ब्याज पर रुपये लेकर जमा कराए।इसी बीच उससे 3 लाख रुपये और मांगे गए तो युवक को कुछ गड़बड़ लगी इसके बाद जैसे जैसे वह पूछताछ करता फोन करने वालों ने फोन करना बंद कर दिया।इसके बाद युवक को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ।इसके बाद युवक पुलिस के पास पहुंचा।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है लेकिन उन्होंने ऐसे ठग लोगों से होशियार रहने की अपील भी की।