बख्तावरपुरवा में ईंटो से कुचलकर युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

          एक युवक का ईंटो से कुचला शव खेत मे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।युवक अपने घर से बहन के यहां जाने की बात कहकर निकला था।बताया जाता है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी और जुआँ भी खेला था।अनुमान लगाया जा रहा है कि दोस्तों ने ही किसी बात को लेकर हत्या कर दी है।फोरेंसिक लैब वालों ने भी मौके के साक्ष्य जुटाए है।
        यह सनसनीखेज मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावर पुरवा का है।यहां सुबह जब खेत की तरफ गए तो एक युवक का खून से लथपथ शव देखा तो सनसनी फैल गयी।जैसे ही जानकारी लोगों को लगी तो खेत मे भीड़ जमा हो गयी।मामले की सूचना पाकर सीओ सिटी विजय सिंह राना व शहर कोतवाल संजय मौर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। वही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर मिले साक्ष्य जुटाए और मृतक के पास मिले पान मसाले के पाउच आदि बरामद किए।
       युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावर पुरवा निवासी संजय 30 पुत्र जयकरण के रूप में हुई। बताया जाता है कि संजय अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है और एक दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। घटना से जहां गांव में सनसनी है वही परिजनों में कोहराम है। संजय शुक्रवार की शाम को अपनी बहन मायावती पत्नी सत्यदेव निवासी बांसी थाना हरपालपुर के घर जाने की बात कहकर निकला था और शनिवार की सुबह उसका शव शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावर पुरवा के निकट पेरूमल के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है वही मामले की जांच में जुटी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई जागेश्वर व कमलेश है। मृतक अभी अविवाहित है।