नैमिषारण्य चक्रतीर्थ के जल को स्वच्छ एवं परिसर को आकर्षक बनाये जाने के लिए 499.27 लाख रुपये स्वीकृत

सीतापुर के नैमिषारण्य चक्रतीर्थ के जल को स्वच्छ एवं परिसर को आकर्षक बनाये जाने के लिए कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस उप्र जल निगम, लखनऊ द्वारा आंकलन के सापेक्ष 499.27 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है । जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के महानिदेशक श्री अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा धनराशि की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही 249.635 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति का आदेश भी जारी कर दिया गया है । महानिदेशक पर्यटन ने अवगत कराया है कि स्वीकृत धनराशि को चक्रतीर्थ के जल को स्वच्छ करने एवं परिसर को आर्कषक बनाने के लिए ही उपयोग किया जा सकेगा । कार्यदायी संस्था को कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि किश्तों में उपलब्ध कराई जा रही है ।