उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक विचाराधीन बंदी दलेर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के आश्रितों/निकटस्थ उत्तराधिकारी परिजन को 05 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग जारी आदेश के अनुसार यह धनराशि अंतरिम राहत के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की संस्तुति पर मंजूर की गई है। मालूम हो कि जिला कारागार, रामपुर के विचाराधीन बंदी दलेर सिंह की 15 जुलाई 2015 को मृत्यु हो गयी थी ।