एन्टी भू-माफिया अभियान के अन्तर्गत अब तक 46,233 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध कब्जों, अतिक्रमणकर्ताओं और भू-माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे एन्टी भू-माफिया अभियान के तहत 46,233 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 1,56,957 शिकायतें एन्टी-भू माफिया पोर्टल पर दर्ज की गई, जिनमें से 1,49,788 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

एन्टी भू-माफिया अभियान के अन्तर्गत दंड प्रक्रिया में संहिता के अंतर्गत 127, गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत 43, गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत 247 और अन्य अधिनियमों के अंतर्गत 928 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश की प्रत्येक तहसील, जनपद, मण्डल और राज्य स्तर पर भू-माफिया अभियान चलाकर शासकीय ग्राम पंचायत एवं निजी व्यक्तियों की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई जा रही है। इसके तहत अब तक 17,522 राजस्व वाद, 573 सिविल वाद तथा 2,569 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।