सामान्य ज्ञान : इतिहास के आइने में 6 जून

संकलित-


1596 – सिख गुरु हरगोविंद का जन्म ।

1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की ।

1884 – शौक़ बहराइची- भारतीय उर्दू शायर का जन्म ।

1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया ।

1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की ।

1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी ।

1930 – सुनील दत्त – हिन्दी फिल्म अभिनेता का जन्म ।

1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला ।

1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुरु ।

1955 – वेद प्रकाश शर्मा – प्रसिद्ध हिन्दी उपन्यासकार का जन्म ।

1956 – ब्योन बोर्ग – स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिना जाता है ।

1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया ।

1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गए ।

1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन ।

1977 – मैक्स मिरन्यी – बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी का जन्म ।

1984 – जरनैल सिंह भिंडरांवाले : दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता की ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मृत्यु ।

1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लेम का खिताब जीता ।