★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
विश्वगुरु नरेन्द्र मोदी ने काँग्रेस पार्टी पर व्यंग्य करते हुए अपने राजनैतिक ज्ञान और सामान्य ज्ञान का इस प्रकार से परिचय दिया है–
● इन्दिरा गांधी और बेनज़ीर भुट्टो ने शिमला-समझौते पर १९७२ मे हस्ताक्षर किये थे।
◆ सच क्या है? समझें– इन्दिरा गांधी की १९८४ मे मृत्यु हो गयी थी, जबकि बेनज़ीर भुट्टो को १९८८ ई० मे प्रधानमन्त्री बनाया गया था।
भारत की प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने ‘शिमला-समझौता’ पर २ जुलाई, १९७२ ई० को हस्ताक्षर किये थे।
अब गम्भीर प्रश्न है, यह ‘न्यू इण्डिया की मोदी-सरकार’ का प्रधानमन्त्री किस पुस्तक का अध्ययन करके अपना खोखला और उथला ज्ञान बघारता आ रहा है अथवा उसे कौन लिखकर देता है अथवा सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध कराता है? सच तो यह है कि हम भारतवासियों का सिर लज्जा से झुक आता है। (यहाँ ‘जाता है’ अशुद्ध है।)
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ११ फ़रवरी, २०२२ ईसवी।)