नल पर पानी लेने गए व्यक्ति की बिजली-करंट से मृत्यु

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहाई का मजरा पतसेनी देहात का 35 वर्षीय व्यक्ति की नल में पानी लेते समय करंट आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम मोहाई का 35 वर्षीय युवक अनूप पुत्र स्व० रघुराज शनिवार की सुबह नल से पानी निकाल रहा था, नल में समरसेबल लगा होने के कारण करंट आने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक, जब जीवित था कृषिकार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। परिजनों ने मृतक का अंतिमसंस्कार गंगाघाट पर कर दिया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता