पाली नगर पंचायत में पानी की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है जिसकी शिकायत नगर पंचायत में कई बार की गई लेकिन नगर वासियों की बात पर किसी ने अमल नही किया । नगर के मोहल्ला बिरहाना निवासी अरविन्द शुक्ल ने बताया कि पानी के प्रेसर की समस्या कई दिनों से है पानी रोड से तीन से चार फिट की ऊँचाई तक नही चढ़ पता है जिससे लोग काफी परेशान है । घरों में पानी न आने की बजह से लोगों को मोहल्ला में लगे दूर दराज के नलों से पानी लाना पड़ता है । वहीं ईओ अबनीश शुक्ल ने बताया मोटर खराब होने की बजह से ये समस्या आयी नया मोटर आगया है जल्द ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी ।
Related Articles
छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन
September 13, 2018
0
बेटी के इलाज के लिए दर -दर की ठोकरें खाने को मजबूर बाप
November 18, 2018
0
आलू किसानों की समस्याओं को लेकर श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में मंत्री समूह की प्रथम बैठक आज हुई
January 12, 2018
0