बदायूं में PRV1274 को ग्राम कुंआ डाण्डा में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली । सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के गले का फन्दा खोलकर उसे नीचे उतारा । महिला ने बताया कि उसका पति जेल में है और देवर आये दिन मार-पीट करता है । UP 100 पुलिस ने आरोपी देवर को पकड़ कर स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।
एक अन्य घटना में बरेली में PRV 0179 को ग्राम दोहरिया में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली । इस सूचना पर PRV ने 05 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी राम अवतार को पकड़ थाना बिथरी चेनपुर के सुपुर्द कर दिया ।