जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही है वहीं दूसरी तरफ बेखौफ दरिंदे सरकार और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में शौच के लिए घर से निकली एक युवती को अज्ञात दरिंदो ने बलात्कार की नियत से पकड़ कर उसकी अस्मत तार तार करने की कोशिश की। युवती दरिंदो की दरिंदगी का विरोध करके किसी तरह वहाँ से अपनी अस्मत बचा कर भागी तो दरिंदो ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो दरिंदे मौके से फरार हो गए। लहूलुहान युवती को गांव के लोग अस्पताल लाये जहाॅ डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
हरदोई के जिला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष में जिंदगी और मौत से जूझ यह बीस साल की युवती अतरौली थाने के कोयली गांव की है। दरअसल इस युवती को उन दरिंदो ने अपनी गोली का शिकार बनाया है जो इसकी अस्मत तार तार करना चाहते थे। दरअसल पीड़ित युवती अपने घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय इसकी अस्मत को तार तार करने के लिए रास्ते में कुछ नकाबपोश दरिंदो ने इसे पकड़ लिया। दरिंदे इसे खींच कर बाग़ के अंदर ले जा रहे थे जिसका इसने जमकर विरोध किया और दरिंदो के चंगुल से चिल्लाते हुए भाग निकली तो दरिंदो ने भागते समय इस युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती वही लहूलुहान होकर गिर गयी। युवती की चीखपुकार और गोली की आवाज सुनकर पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ा। गांव के लोगो को आता देखकर दरिंदे तो मौके से फरार हो गए जबकि घर और गांव के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में एडमिट करा दिया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस और सरकार के दावों के बीच महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की लगातार उड़ती धज्जियों के बीच पुलिस फिलहाल दरिंदो की दरिंदगी का शिकार युवती से मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद हमेशा की तरफ फिलहाल कड़ी कार्रवाई करने का दावा जरूर कर रही है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है वहीं युवती को गंभीर हालात में लखनऊ रिफर किया गया है।