उन्नाव के एआरटीओ आफिस में हुई एसटीएफ की छापेमारी की भनक लगते ही हरदोई के एआरटीओ आफिस में भी ताला जड़ दिया गया और कर्मचारी सकते में रहे।कर्मचारी महज यही बताते रहे कि साहब का आदेश था इसलिए ताला बन्द कर दिया गया लेकिन तालाबंदी को लेकर एसटीएफ की चर्चा जोरों पर रही।
हरदोई के एआरटीओ कार्यालय में सोमवार की सुबह जब लोग अपना काम कराने के लिए पहुंचे तो वहां गेट के चैनल में लगा ताला देखकर हैरत में रह गए।काम कराने आफिस पहुंचे लोग मामले की टोह में लग गए तो कर्मचारी जरूर बैठे नजर आए जिसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी। मामले के बारे में पता चला कि उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में कही एसटीएफ ने छापेमारी की थी जिसको लेकर यह तालाबंदी कर दी गयी।तालाबंदी से काम करने आये लोग भटकते रहे।कुछ घंटे बाद ताला खोलकर काम शुरू किया जा सका।हालांकि एआरटीओ का मोबाइल फोन बंद था लेकिन कर्मियों ने सिर्फ इतना बताया कि साहब के कहने पर तालाबंदी की गयी थी।