कछौना (हरदोई)- थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में उचित दर विक्रेता के चयन के लिये प्राथमिक विद्यालय जब्बर खेड़ा में बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी पी एन यादव व सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी वी.के. रावत, आदर्श कुमार, सद्दाम के साथ निर्धारित समय से आज घंटा विलम्ब से प्रक्रिया शुरू हुई तो जनार्दन शुक्ल व नीरज बाजपेयी ने दावेदारी पेश की कोरम पूरा होने के कारण जनार्दन पक्ष की गिनती शुरू की गई तो कुल महिलाएं 159 व पुरुष 170 तथा नीरज पक्ष में 185 महिलाएं व 192 पुरुषों की गिनती की गई व 48 संख्या से नीरज को उचित दर विक्रेता चयनित किया गया । प्रस्ताव लिखकर अग्रिम कारवाही के लिये उप जिलाधिकारी सण्डीला को भेज दिया गया चयन खण्ड विकास अधिकारी श्री यादव की दूरदर्शिता के चलते शांति पूर्ण सम्पन्न कराया चयन के समय डेढ़ सेक्शन पीएसी बल व बघौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र हमराही सहित के साथ ही कासिमपुर, सण्डीला, कछौना की पुलिस भी थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज के साथ मौजूद रही जिसमें महिला कांस्टेबल भी रहीं । बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कौशल दीक्षित भी मौजूद रहे रही।
बुधवार को ज्ञानपुर गांव के कोटेदार के चयन के चलते प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य पूर्णतया बाधित रहा । विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक देवेन्द्र सिंह व सहायक अध्यापक मनोज कुमार द्विवेदी नदारद थे । विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र नीरज कुमारी व सुरेश पाल मौजूद थे । जिन्होंने बताया कि अध्यापक प्रशिक्षण में बीआरसी पर गए है और न्याय पंचायत प्रभारी के निर्देश पर विद्यालय में छात्रों को भोजन खिलाकर छुट्टी कर दी गयी । छुट्टी के बाबत न्याय पंचायत प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में बैठक के लिये परिसर देने से मन कर दिया । खण्ड शिक्षा अधिकारी का नाम श्रीमती सिंह नहीं बता सकी विद्यालय में शिक्षण कार्य बाधित रहा । खास बात यह है कि कछौना के बीईओ भगवान राव निलंबित चल रहे है ।