मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी आबादी है और इसमें 60 फीसदी आबादी युवा है । उस युवा को एक मंच, नई दिशा और रोजगार चाहिए। इसके लिए हमारे बैंकों व वित्तीय संस्थाओं को आगे आना होगा । मुद्रा योजना के तहत यूपी के लिए 124 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था, उसमें से 73 करोड़ रुपये का लोन युवाओं को वितरित किया जा चुका है । जिस तरह हमने यह वर्ष किसानों को समर्पित किया है, उसी तरह अगला वर्ष हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं । अगले वर्ष हमारी सरकार युवाओं को केंद्र में रखकर तमाम योजनाएं लेकर आ रही हैं ।
Related Articles
युवावर्ग को राष्ट्रहित मे सामने आना होगा– जे० एन० मिश्र
February 6, 2022
0
हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधान गाँव के विकास की रीढ़ की हड्डी
June 2, 2018
0
सीएम के तहसील उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा
October 28, 2018
0