*सरकार के मंसूबों को विभागीय अधिकारी लगा रहे पलीता*
*कछौना(हरदोई):* एक तरफ जहाँ सरकार ग्रामीणों को 18 घण्टे बिजली दिये जाने का दावा कर रही है, वहीं विभागीय अधिकारी सरकार द्वारा किये गए इन दावों को झूठा साबित करने में लगे हैं।
आपको बताते चलें कि विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा टिकारी के तुसौरा गांव में एक विद्युत ट्रांसफार्मर विगत 6 माह से फुंका पड़ा है जिसको लेकर जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी अनभिज्ञ बनेे हैं, जबकि शासन द्वारा फुंके ट्रांसफार्मर को 48 घण्टे में बदलने की घोषणा की जाती है। लेकिन यहां विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 6 माह से फुंके ट्रांसफार्मर की तरफ कोई ध्यान नही दिया है, तो फिर कैसे मिलेगी 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति जब आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर ही फुंका है?
इस तरह शासन द्वारा विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर दिये जाने वाले निर्देश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। इधर गांव के उपभोक्ता अंधेरे में या तो ढिबरी की रोशनी में रहने को विवश हैं और वह गांव में फिर से बिजली जलने को लेकर उत्सुक हैं। विद्युत विभाग की इस सुस्त कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है।
रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता