मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्वारा अपना शीतकालीन भ्रमण एवं ग्रामों का फील्ड भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार 09 जनवरी को अपरान्ह 02 बजे से विकास खण्ड बाबन का निरीक्षण एवं ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारियो/कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना/मनरेगा/शौचालय/एनआरएलएम की समीक्षा की जायेगी तथा अपरान्ह 04 बजे से विकास खण्ड बावन के किसी एक ग्राम में रेण्डम रूप से चौदहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगान्तर्गत कराये गये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण के लाभार्थियों का निरीक्षण किया जायेगा।
इसी प्रकार 12 जनवरी को अपरान्ह 04 बजे से विकास खण्ड साण्डी का निरीक्षण एवं ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारियो / कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना /मनरेगा / शौचालय / एनआरएलएम की समीक्षा की जायेगी तथा 05 बजे से विकास खण्ड साण्डी के किसी एक ग्राम में रेण्डम रूप से चौदहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगान्तर्गत कराये गये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण के लाभार्थियों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने संबन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि विकास खण्ड द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विकास खण्ड अद्यावधिक बुकलेट तैयार कराकर समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करें तथा प्रत्येक कर्मचारी को निर्देशित करें कि वह एक-एक ग्राम की बुकलेट तैयार कराकर निरीक्षण हेतु तैयार रहे ताकि रेण्डम रूप से किसी ग्राम का निरीक्षण किया जा सके।