आज तमिलनाडु और पुड्डुचेरी तथा अन्य हिस्सों में फसल कटाई का त्यौहार पोंगल पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया । राज्य में पारंपरिक खेल – जल्लीकट्टू पोंगल के अवसर पर बड़े पैमाने पर आयोजन आज से शुरू हो गया । भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि की निगरानी में जल्ली कट्टू के खेल में शामिल होने के लिए कड़ी शर्ते रखी गई हैं । कुछ अवरोधों के बाद इस खेल का आयोजन फिर से किया जा रहा है । जल्लीकट्टू पर राज्य के विधेयक को केन्द्र और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ये खेल संभव हो सका है । मदुरई के अवनियापुरम में आज यह खेल हुआ । आने वाले तीन महीनों में इस खेल का आयोजन बड़े और छोटे स्तरों पर किया जाएगा ।
Related Articles
बाल-दिवस के अवसर पर बालसाहित्य-विशेषज्ञ डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय का एकल व्याख्यान
November 15, 2018
0
सत्रारम्भ पर किया गया भव्य हवन व पूजन
March 30, 2019
0
सन शाइन कान्वेंट स्कूल में मनायी गयी वसंत पंचमी, लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी
February 10, 2019
0