अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मल्लावां ने नगर वासियों को सूचित किया है कि शहर मिशन प्रबन्धन इकाई के तहत नगर पालिका परिषद मल्लावां द्वारा चुंगी नम्बर 2 पर अस्थाई रैन बसेरा की स्थापना दिसम्बर से संचालित है तथा नगर में कहीं कोई बेघर आदि सड़क के किनारे सोने वाले व्यक्ति रैन बसेरे में अस्थाई रूप से आश्रय ले सकते हैं।
उन्होने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पर कोई ऐसा व्यक्ति पाया जाये तो इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लावां के मोबाइल नम्बर 9454403564, राजेश सिंह लिपिक के मो0नं0 9839052968, सफाई नायक मुन्नालाल के मो0नं0 7080269665 तथा संविदा कर्मी रामू के मो0नं0 8840066559 को दें ताकि पीड़ित व्यक्ति को रैन बसेरा में ठहराया जा सके।