सहायक निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह को पदोन्नति दे कर बनाया बस्ती उप निदेशक मत्स्य

प्रशासनिक स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और फैसला लेते हुए मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक के पद पर मौलिक रूप से नियुक्त श्री ज्ञानेन्द्र सिंह पदोन्नति दी है ।  सहायक निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह को उप निदेशक मत्स्य के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित रूप से पदोन्नत करते हुए उप निदेशक मत्स्य बनाकर बस्ती मंडल के बस्ती में रिक्त चल रहे पद पर तैनात किया है।