शहरी स्वच्छ भारत मिशन में 4197 वार्ड ओडीएफ घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शहरों को साफ-सुथरा बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसके तहत मौजूदा समय में 12,007 वार्डों में से 4197 वार्डों को ओडीएफ मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा मिशन के तहत 3,78,348 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही शहरी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण किए जाने की योजना बनाई गई है।