प्रदेश सरकार ने नगरीय सड़क सुधार योजना के तहत नगर निगम लखनऊ को सड़कों के निर्माण के लिए 40 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि अंतिम किश्त के रुप में स्वीकृत की है।
नगर विकास विभाग द्वारा इस संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ को धनराशि उपलब्ध कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत कुल 80.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से प्रथम किश्त के रुप में पूर्व में 40.21 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। द्वितीय किश्त के रुप में शेष धनराशि अवमुक्त की गई है।