बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ नगरीय सम्मान

                  बाबा मंदिर प्रांगण में हुए सम्मान समारोह में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बाबा मंदिर कृष्ण नगरिया, चौहान थोक पुरवा, रामनगरिया के लोगों का आभार व्यक्त किया और नगर निकाय चुनाव में सभी के द्वारा मिलकर मधुर मिश्रा को भारी जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
                 उन्होंने वायदा किया कभी भी हरदोई वासियों पर कोई आंच नही आने दूंगा और विकास कार्यो में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लूंगा व उन्हें किसी भी सुविधा से वंचित नही होने दूंगा। साथ ही उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा की तारीफ की और कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने शहर के संभ्रांत नागरिकों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।
                 सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्य्क्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि बाबा मंदिर कृष्ण नगरिया, ऊँचा थोक, देवीन पुरवा में रामनगरिया में पानी की लाइन मुझे डलवानी है एवं मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी कराई जा रही है व जल्द ही इन मोहल्लों को सुविधाओ से रूबरू कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरदोई के लोगो ने अगर मुझे नगर का प्रथम नागरिक बनाया है तो मेरी ज़िम्मेदारी भी है कि सभी को साथ लेकर चलूं और विकास करूं।इस मौके पर टिंकू त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी ‘रानू’, अंकित अवस्थी, रवि दीक्षित, मोनू त्रिवेदी, कपिल दीक्षित, हरिप्रताप सिंह, अजय सिंह, महेश चंद्र शुक्ला, विजय मिश्रा, सतेंद्र चतुर्वेदी, राम चन्द्र शुक्ला, सीताराम शर्मा, उमा कान्त पांडे, राधेश्याम पांडे, रजनीश त्रिपाठी, इंद्रसेन त्रिपाठी, छोटू,बनिया, अनुज त्रिवेदी, शुभ दीक्षित, अतुल शर्मा, आदर्श मिश्रा, भूरा लाल त्रिवेदी व अन्य सम्भ्रान्त नागरिक एवं महिलाएं एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।