रामू बाजपेयी–
पाली(हरदोई)-मंगलवार को जहाँ पूरा देश हनुमान जी की भक्ति में डूबा नजर आया । वहीं पाली नगर के विख्यात मन्दिर माता पँथवारी देवी मंदिर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया । जिसमें सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह के छोटे भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन मनीष त्रिवेदी, छोटे दीक्षित, शिवम तिवारी आदि के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और कुछ भक्त हनुमान जी के भजनों पर थिरकते भी नजर आये।
इस मौके पर रामू अग्निहोत्री, आलोक शुक्ल, मनीष त्रिवेदी, छोटे दीक्षित, राहुल, प्रवीण,रानू त्रिवेदी, आशुतोष मिश्र, शिवानन्द, देवेश, अमित अग्निहोत्री, धीरू शुक्ला आदि के साथ साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।