माधौगंज- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के समाधान दिवस में पहुँचकर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर सुबह करीब 11 बजे अचानक पहुंचे एसपी विपिन कुमार मिश्र को देखकर वहाँ अफरातफरी मच गई। एसपी ने थानाध्यक्ष जावेद अहमद से समाधान दिवस की शिकायत पंजिका मांगी। पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर अंकित नहीं मिले। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत कर्ता का मोबाइन नम्बर अवश्य अंकित करे। उस समय कोई भी फरियादी मौजूद नही था। समाधान दिवस में एक शिकायत दुर्वेश कुमारी निवासी खंधेरिया ने पैमाइश की भूमि पर निर्माण न करने की दर्ज कराई।
Related Articles
सोनभद्र के पुलिस अधिकारी भारत भूषण तिवारी ने दिव्यांग की पढ़ायी-लिखायी की ली जिम्मेदारी
November 27, 2017
0
शहीद की बहू को दीपावली की बधाई देने पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल
October 19, 2017
0
डंके की चोट पर पुलिस बनकर लूटनेवाली महिला
August 14, 2020
0