काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना को उत्तर प्रदेश मन्त्रिपरिषद की स्वीकृति मिल गयी है। वैदिक विज्ञान केंद्र वैदिक साहित्य, ज्ञान-विज्ञान और दर्शन-परंपरा के अध्ययन-अध्यापन और अनुसंधान को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। इसकी स्थापना पर 809.83 लाख रुपए की लागत आएगी। वैदिक विज्ञान केंद्र को अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक विज्ञान व वैदिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित पाठ्यक्रमों का निर्माण होगा। केंद्र वेद विज्ञान की दुर्लभ पांडुलिपियों और ग्रंथों के संग्रह,अध्ययन व शोध से आधुनिक ज्ञान को समृद्ध करेगा।
Related Articles
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक-2018 को दी मंजूरी
March 2, 2018
0
Cabinet approves Scheme for grant of ex-gratia payment
January 19, 2022
0
आबकारी नीति 2018-19 को मिली मंजूरी, आबंटन ‘ई-लॉटरी’ से
January 24, 2018
0