भारत का दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ संबंध हजारों वर्ष प्राचीन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत-आसियान भागीदारी केवल 25 वर्ष पुरानी है । लेकिन भारत का दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ संबंध कई हजार वर्ष से चला आ रहा है । श्री मोदी ने आसियान-भारत भागीदारी के बारे में आसियान-भारत साझा मूल्य तथा साझा नियति शीर्षक से प्रकाशित लेख के साथ अपनी परिकल्पना साझा की । हमारे पूर्वजों के दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ हर तगर के सम्बन्ध रहे हैं ।