संत रविदास ने लोगों को सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए जागरूक किया

मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने जनपद वाराणसी में संत रविदास जी की 641वीं जयंती के अवसर पर सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन व श्रद्धालुओं को संबोधित किया । श्री योगी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया । संत रविदास के सामाजिक बुराइयों के खिलाफ किए गए प्रयासों के बारे में मुख्यमन्त्री ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए जागरूक किया ।