त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर चल रहा घमासान ठंढा हो रहा है । उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो गयी है । आज अगरतला में मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तरनीकांती ने बताया कि 297 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे । 6 उम्मीदवारों ने कल अपने नाम वापस ले लिए थे । इसके साथ ही साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टारप्रचारक नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं । वोट इस महीने की 18 तारीख को डाले जाएंगे और अगले महीने की 3 तारीख को मतगणना होगी ।
Related Articles
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज समाप्त
November 10, 2022
0
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम ने निकाली स्कूटी रैली
November 16, 2017
0
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव, सभी दलों के बड़े नेताओं ने कल कीं ताबड़तोड़ रैलियां
February 12, 2018
0