राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की जिला इकाई का गठन

शिव यादव, बिलग्राम-


हरदोई- राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ- भारत के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य बृजकिशोर ने बैठक कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की । जिसमें सत्यपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह पानू को जिला उपाध्यक्ष, पंकज यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरूण कुमार को संयोजक, प्रमोद कुमार को तहसील वरिष्ठ मंत्री और दीपांशु श्रीवास्तव को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया ।