लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा सपा नेता सुभाष पाल अदालत में हाजिर हो गया है । मालूम हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों की नकली शराब और कैमिकल के साथ जहरीली शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी । नकली शराब के साथ कई लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
अवैध शराब के कारोबार संलिप्तता के चलते सपा नेता इस मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता सुभाष पाल फरार हो गये थे । जिसकी तलाश में पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी लेकिन वह सुभाष को पकड़ने में नाकाम रही या ये कहें कि नेता की हनक के आगे विवश रही । अब जब जिले में प्रशासन एक अलग ही रंगत में है तो पुलिस का दबाव बढ़ने लगा और पुलिस के हाथ गिरेहबान तक पहुँचते देख सपा नेता सुभाष पाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया ।