मुख्यमन्त्री श्री योगी से मिले पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि

मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की । मालूम हो कि राज्य सरकार ‘ईज़ ऑफ डूईंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है ।श्री योगी ने कहा कि ऊर्जा, सड़क सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है ।

प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक, हेरिटेज एवं ईको पर्यटन, वन्य जीव एवं पक्षी विहार के क्षेत्र में विकास की असीम सम्भावनाएं है । मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा दिए गए निवेश सम्बन्धी प्रस्तावों पर गम्भीरता से विचार करते हुए कार्यवाही की जाएगी । प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने हेरिटेज, ईको पर्यटन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में कार्य किए जाने की इच्छा जताई ।