सड़क किनारे वृद्ध का मिला शव 

           हरपालपुर थाना क्षेत्र के नादखेड़ा गांव के पूरब स्थित सड़क के किनारे नीलेश के गेहूं के खेत के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बाद में शव की पहचान हो गयी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
         हरपालपुर थाना क्षेत्र के नादखेड़ा गांव के ग्रामीण सुबह जब खेत की तरफ गए तो सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा देखा। अज्ञात युवक का शव देख कर सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद उनकी पहचान चंद्रिका प्रसाद 50 पुत्र रामस्वरूप निवासी बखरिया सांडी के रूप में उनके पुत्र राजीव ने की।
         राजीव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे और 11 फरवरी को घर से नांदखेड़ा के लिए निकले थे। बताया की उसके गांव की कुछ रिस्तेदारी नांदखेड़ा में है जहां उसका पिता गया था । उसने किसी प्रकार के कोई आरोप नही लगाए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।